{"_id":"64038b936f505edd4100a5e6","slug":"three-arrested-for-putting-the-plate-and-flag-of-the-deputy-director-of-anti-corruption-human-rights-on-the-vehicle-jind-news-c-17-1-84457-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गाड़ी पर एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स के डिप्टी डायरेक्टर की प्लेट और झंडा लगाने पर तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गाड़ी पर एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स के डिप्टी डायरेक्टर की प्लेट और झंडा लगाने पर तीन काबू
Sat, 04 Mar 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
जींद। एलआईसी के पास हुडा ग्राउंड से एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स डिप्टी डायरेक्टर गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा की प्लेट और झंडी लगी कार में सवार तीन युवकों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से गुमराह करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
सिविल लाइन थाना पुलिस को शुक्रवार देर शाम को सूचना मिली थी कि एलआईसी के पास हुडा ग्राउंड में एक गाड़ी खड़ी हुई है, जिस पर एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स डिप्टी डायरेक्टर की प्लेट तथा झंडी भी लगी हुई है। कार में सवार तीन युवक लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी में सवार तीन लोगों को काबू कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गाड़ी के आगे लगी प्लेट तथा झंडे के बारे में पूछने पर गाड़ी सवार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पकड़े गए युवकों की पहचान गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी दिनेश कुमार गांव खटकड़ निवासी अनिल तथा लवली के रूप में हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
वर्जन
सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। गाड़ी पर फर्जी प्लेट लगाई गई थी और उस पर झंडी भी लगाई गई थी। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से गुमराह करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
सोमवीर ढाका, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद।