{"_id":"663a89fc3100b2d0f2084ea7","slug":"three-accused-of-stealing-tube-well-wire-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-116724-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्यूबवेल का तार चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्यूबवेल का तार चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 08 May 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 08 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
जींद। ट्यूबवेल की केबल चोरी करने के मामलों में जिला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सफीदों के रामपुरा रोड निवासी विशाल उर्फ छोटा, राजेश उर्फ काला, इंदिरा कॉलोनी निवासी रोहित के रूप में हुई है।
सिल्लाखेड़ी गांव निवासी सुभाष ने 30 अप्रैल को सदर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके खेत में लगे ट्यूबवेल का तार चोरी हो गया है। 16 मार्च को बहादुरपुर निवासी जगजीत सिंह ने तीन स्थान पर ट्यूबवेल का तार चोरी होने की शिकायत दी थी। नरवाना में बेलरखां निवासी राजकुमार ने 24 जून 2023 को सबमर्सिबल का 900 फुट तार चोरी होने की शिकायत दी थी। इन सभी मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए आरोपी सफीदों के रामपुरा रोड निवासी विशाल उर्फ छोटा व राजेश उर्फ काला को बहादुरपुर व सिल्लाखेड़ी गांव से चार चोरी करने व नरवाना की इंदिरा कॉलोनी निवासी रोहित को बेलरखां गांव से तार चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।