फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three accused arrested for getting prostitution

वेश्यावृत्ति करवाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Oct 2021 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for getting prostitution
जींद। गोहाना रोड स्थित एक होटल में 24 सितंबर को वेश्यावृत्ति करवाने के तीन आरोपियों को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को 24 सितंबर को सूचना मिली थी कि गोहाना रोड स्थित एक होटल में वेश्यावृति चल रही है। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने फर्जी ग्राहक तैयार कर 500-500 के दो नोट देकर होटल में भेजकर उसके मैनेजर मंजीत से लड़कियों की मांग की। होटल मैनेजर ने फर्जी ग्राहक को लड़कियां उपलब्ध करवाने के लिए कमरे में भेज दिया था। इसी दौरान फर्जी ग्राहक ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। महिला पुलिस ने तुरंत छापा मारकर दो कमरों में लड़के और लड़कियां को आपत्तिजनक हालत में काबू किया था। उनकी पहचान शाहपुर गांव निवासी सुनील और गौरव उर्फ रवि के रूप में हुई थी, जबकि इनके साथ मिलीं लड़की यूपी और पश्चिम बंगाल की थीं। इसके अलावा तीसरे कमरे में फर्जी ग्राहक के लिए उपलब्ध करवाई गई लड़की गाजियाबाद की और चौथे कमरे में मिली लड़की पश्चिम बंगाल की थी। महिला थाना पुलिस ने मामले में नवीन, सोनू, जितेंद्र, मंजीत, भास्कर, राजू, शिवम, सुनील, गौरव उर्फ रवि, मीतू और चार महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सात आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने इस मामले में शामलो कलां निवासी नवीन, सोनू और जितेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed