फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Threatened to kill by firing in the air

Jind News: हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी

Mon, 19 May 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill by firing in the air
जींद। राजपुरा भैण के एक व्यक्ति को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। फिर उसके धर्मकांटे पर आकर हवाई फायर किया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में दो को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ धमकी देने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजपुरा भैण निवासी समुंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी खेती की जमीन पर धर्मकांटा लगा रखा है। 18 मई रात आठ बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात कॉल आई। अज्ञात ने अपना नाम ऋषि बताया। उसने फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद रात नौ बजे राजपुरा भैण निवासी ऋषि, शक्ति और दो अन्य कार में सवार होकर उसके धर्मकांटे पर आए।
विज्ञापन

वहां आकर हिसार जिला के नारनौंद निवासी संदीप ने उसके बारे में पूछताछ की। उस समय वह धर्मकांटे पर मौजूद नहीं था। फिर आरोपियों ने उसको गालियां दी। इसके बाद उन्होंने हवाई फायर किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

इस मामले में राजपुरा भैण निवासी ऋषि और शक्ति को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ धमकी देने और हवाई फायर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-एएसआई राजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed