फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Thousands of quintals of wheat lying in the open in the grain market got wet

Jind News: अनाज मंडी में खुले में पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं भीगा

Fri, 11 Apr 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 11 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Thousands of quintals of wheat lying in the open in the grain market got wet
10जेएनडी21-अनाज मंडी में बारिश में गीली हुई खुले में पड़ी गेहूं। संवाद
सफीदों। वीरवार सायं को हुई बारिश में सफीदों मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। बारिश और तेज अंधड़ के कारण किसानों माथे पर चिंता की लकीरें साफ-साफ दिखाई पड़ रही थी। वीरवार को मंडी में सामान्य स्थिति थी और गेहूं की सरकारी एजेंसियों की ओर से खरीद किए जाने की उम्मीदें जताई जा रही थी, लेकिन सायं होते ही अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काली घटाएं छा गईं। उसके बाद तेज आंधी आई और बारिश शुरू हो गई। मौसम खराब होते ही आढ़तियों और किसानों ने अपनी फसल को तिरपाल ढककर उसे बचाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन उनके प्रयास नाकाफी रहे, क्योंकि सफीदों मंडी काफी मात्रा में गेहूं पड़ा है। बारिश के कारण मंडी में पड़ा हजारों क्विंटल भीग गया। मंडी में आई फसल में पहले ही नमी की मात्रा ज्यादा थी, लेकिन इस बारिश के बाद नमी की मात्रा में अधिक वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन




आढ़तियों ने जेसीबी से गेहूं को शैड के नीचे करवाया

अनाज मंडी में जैसे ही बारिश शुरू हुई तो मंडी में अफरा तफरी मच गई। आढ़तियों और किसानों ने गेहूं की ढेरियों पर तिरपाल ढकना शुरू किया, लेकिन आंधी के कारण तिरपाल टिक नहीं पाए। उसके बाद आढ़तियों ने आनन फानन में जेसीबी मशीन को मंगवाकर उसकी मदद से गेहूं को भीगने से बचाने के लिए उसे शैड के नीचे करवाया। आढ़तियों का कहना था कि सफीदों मंडी गेहूं से अटी पड़ी है और अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है। आढ़तियों को अभी तक बारदाना भी नहीं बांटा गया है। आढ़तियों ने सरकार से मांग की कि गेहूं की खरीद तत्काल शुरू करवाई जाए, ताकि मंडी में सीजन सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन



आढ़तियों को निर्देश दिए गए हैं कि खराब मौसम को देखते हुए वे तिरपाल और कैरेट की उचित व्यवस्था रखे। बारिश की स्थिति में किसानों की कृषि उपज को तिरपाल से ढककर रखे। इस बात का ध्यान रखा जाए कि कृषि उपज गीली नहीं हो। निर्देशों की अवहेलना करने वाले आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--अनिल शर्मा, सचिव, मार्किट कमेटी सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed