फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Those travelling without ticket fined Rs 6 lakh in three months

Jind News: बिना टिकट यात्रा करने वालों पर तीन माह में छह लाख रुपये जुर्माना

Sat, 03 May 2025 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Those travelling without ticket fined Rs 6 lakh in three months
02जेएनडी16-बस स्टैंड परिसर का फोटो। संवाद
जींद। रोडवेज फ्लाइंग टीम ने पिछले तीन महीने में 7218 बसों की जांच कर 598160 रुपये जुर्माना लगाया है। रोडवेज जींद डिपो की छह फ्लाइंग टीम है, जिसमें से दो जींद उपकेंद्र, दो सफीदों उपकेंद्र और एक नरवाना उपकेंद्र पर तैनात है। इसके अलावा रोडवेज महाप्रबंधक फ्लाइंग टीम भी बसों में यात्रियों की जांच करती है और जो यात्री बिना टिकट के पाया जाता है, उससे जुमाना वसूला जाता है।
विज्ञापन

पिछले तीन माह में कुल 7218 बसों में जनवरी माह में रोडवेज फ्लाइंग टीम ने 2138 बसों की जांच कर 2,03,080 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं, फरवरी माह में 2360 बसों की जांच कर 1,89,580 रुपये जुर्माना लगाया। इसके बाद मार्च महीने में 2720 बसों की जांच कर 2,05,500 रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं, अप्रैल माह के बिना टिकट यात्रियों का डाटा अभी तैयार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जींद डिपो में रोडवेज बसों की संख्या लगभग 160 है। इसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। डिपो को प्रतिदिन 10 लाख से अधिक रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। रोडवेज बसों में लगभग 15 हजार यात्री दिनभर में सफर करते हैं। कई रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है। बस में भीड़ का फायदा उठाकर यात्री टिकट नहीं लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
रोडवेज बसों में यात्री टिकट लेकर ही यात्रा करें। हालांकि बुजुर्ग, विद्यार्थियों, दिव्यांग और बीमार व्यक्ति के लिए रोडवेज बसों में रियायती पास पर यात्रा का प्रावधान है। इसके अलावा जिन यात्रियों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उनके लिए हैप्पी कार्ड है। अगर फिर भी कोई व्यक्ति बिना टिकट के यात्रा करता है तो फ्लाइंग टीम उस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाती है।
-राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed