फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   This Year Will Be Dedicated to Development: Dr. Krishna Middha

विकास को समर्पित रहेगा यह वर्ष : डॉ. कृष्ण मिड्ढा

Tue, 05 May 2026 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
This Year Will Be Dedicated to Development: Dr. Krishna Middha
04जेएनडी19: ओपन जिम का ​शिलान्यास करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्रशासन
जींद। यह वर्ष जींद शहर के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण के लिए समर्पित किया गया है। हमारा लक्ष्य जींद को एक आधुनिक, स्वच्छ और आकर्षक शहर बनाना है। ये बातें डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने रविवार देर शाम को वार्ड नंबर 17 में स्थित ढाबा पार्क में ओपन जिम के उद्घाटन के मौके पर कही।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि यह ओपन जिम हर आयु वर्ग के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। पार्क में भविष्य में शौचालय का निर्माण और एक्यूप्रेशर पगडंडी भी बनाई जाएगी ताकि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
विज्ञापन

जींद उनके पिता की कर्मभूमि और उनकी स्वयं की जन्मभूमि है, इसलिए क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने गांव रामराय में एक जनसभा को भी संबोधित किया और ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने आदर्श शहर बनाने के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताते हुए कहा कि जल्द ही ट्रामा सेंटर की सुविधा मिलेगी और अगले डेढ़ साल में भाखड़ा का पानी जींद पहुंचेगा। इस अवसर पर पार्षद रामेहर, बलवंत सिंहमार, सुशीला चहल और सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed