फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Third accused of murdering mother and son arrested, sent to jail

Jind News: मां-बेटे की हत्या करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 21 Sep 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Third accused of murdering mother and son arrested, sent to jail
सफीदों। वार्ड नंबर 2 में एक बंद मकान में मां-बेटे की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी विनोद से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि बाइक कोमल और उसके बच्चों को झज्जर के बेरी से लाने में इस्तेमाल की गई थी। आरोपी विनोद ने अपने मोबाइल के माध्यम से बात करके मुख्य आरोपी अजय को सफीदों के वार्ड नंबर दो में मकान किराये पर दिलवाया था।
विज्ञापन

16 सितंबर को सफीदों शहर के वार्ड नंबर 2 के एक बंद मकान के बाथरूम में महिला और बच्चे का गला-सड़ा शव मिला था। उसके दो दिन बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर 18 सितंबर को मनीष निवासी गांव भागलपुरी, तहसील बेरी, जिला झज्जर को तलब किया गया। उसने बताया था कि 14 अगस्त को उसकी पत्नी कोमल (25), अरनव (5) व आरव (6) लापता हो गए थे। 21 अगस्त को मामला दर्ज करवाया था। 11 सितंबर को उनका लड़का अरनव उर्फ कबीरा (5) कस्बा बलौंगी, जिला मोहाली, पंजाब के जंगलों में सुनसान जगह व घायल अवस्था में मिला था। उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान मनीष ने कपड़ों से अपनी पत्नी कोमल (25) व बेचे आरव (6) के रूप में की थी। मनीष ने पत्नी और बच्चे की हत्या का अंदेशा अपने रिश्तेदार अजय निवासी सूर्या कॉलोनी रोहतक पर जाहिर किया था। इस पर पुलिस ने अजय और उसकी पत्नी प्रियंका उर्फ पिंकी को गिरफ्तार कर लिया था। दंपती की जानकारी के आधार पर अजय की बुआ के बेटे विनोद उर्फ केडी सिरोही निवासी डिड़वाड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में सामने आया है कि अजय और कोमल में अवैध संबंध था। अजय की पत्नी पिंकी इन संबंधों को लेकर पहले तो राजी नहीं थी, लेकिन बाद में वह कोमल को अपने साथ रखने के लिए मान गई थी, लेकिन कोमल अजय को सिर्फ अपना बनाना चाहती थी। इसी को लेकर अजय व पिंकी ने कोमल और उसके बेटे की हत्या कर बाथरूम में बंद कर दिया था। वहीं वे कोमल के दूसरे बेटे अरनव उर्फ कबीरा को विभिन्न यातायात के साधनों से मोहाली ले गए और वहां पर उसका गला घोटकर मरा हुआ समझकर जंगलों में डाल दिया, लेकिन वह बच गया। उसे चरवाहे ने देख लिया। उसने पुलिस को बुलाकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवा दिया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed