{"_id":"62a6423f1c9c557fb00f9475","slug":"third-accused-in-the-murder-of-mahant-of-pushkar-tirth-arrested-from-bathinda-jind-news-rtk6493774142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पहले लूट की नीयत से पुष्कर तीर्थ के महंत को चोटें मारकर हत्या करने का तीसरा आरोपी बाबा हंसाई नाथ उर्फ आशीष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल पहले लूट की नीयत से पुष्कर तीर्थ के महंत को चोटें मारकर हत्या करने का तीसरा आरोपी बाबा हंसाई नाथ उर्फ आशीष गिरफ्तार
विज्ञापन
जींद। पोंकरी खेड़ी गांव के पुष्कर तीर्थ के बाबा की वर्ष 2019 में हत्या करने के आरोपी पंजाब के बठिंडा निवासी बाबा हंसाई नाथ उर्फ आशीष को बठिंडा से गिरफ्तार कर पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। हालांकि पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से पूर्व दिल्ली के गांव पालम का रहने वाला है। आरोपी बाबा वारदात के समय से ही फरार चल रहा था।
पोंकरी खेड़ी गांव निवासी कुलदीप ने 20 दिसंबर 2019 को सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह लगभग चार साल से पुष्कर तीर्थ पर रोजाना साफ सफाई कर पूजा अर्चना के लिए आता है। जब वह 20 दिसबंर को तीर्थ पर आया तो उसने देखा कि कमरे के बाहर का दरवाजा खुला था और बाबा पुष्कर तीर्थ के योगी महंत परणाई नाथ का सारा सामान बिखरा पड़ा था अंदर जाकर देखा तो बाबा चारपाई पर बेहोश पड़े दिखाई दिए। वह उसे देख घबरा गया और साथ में रह रहे पड़ोसी को मौके पर बुलाकर देखा तो बाबा जी के सर पर कई जगह चोट के निशान थे, वह खून से लथपथ चारपाई पर पड़े थे। इसके बाद गांव के सरपंच को बुलाया गया सही तरह से जांच करने पर पता चला कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था किसी ने रात में लूट की नीयत से बाबा के सर पर कातिलाना हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस द्वारा लूट और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार द्वारा बताया गया कि आरोपी बाबा हंसाई नाथ उर्फ आशीष को बाबा प्रणनाईनाथ की हत्या करने के आरोप में बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। बाबा ने दिसंबर 2019 में अपने साथी बाबा संदीप और महेश नाथ के साथ मिलकर गांव पोकरी खेड़ी पुष्कर तीर्थ के महंत की चोट मारकर हत्या की थी और कीमती सामान और कुछ रुपये चोरी कर लिए गए थे। आरोपी बाबा साईं नाथ को अदालत में पेश कर पुलिस द्वारा 1 दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
12जेएनडी16: पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी बाबा।