फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   They conveyed the message of staying away from drugs through dialogue.

Jind News: संवाद कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया

Fri, 09 Jan 2026 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 09 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
They conveyed the message of staying away from drugs through dialogue.
जींद। उपस्वास्थ्य केंद्र रूपगढ़ की स्वास्थ्य टीम की तरफ से बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यकर्ता मूर्ति देवी, मुकेश रानी एवं देवीराम कौशिक ने बच्चों से संवाद कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। टीम ने बच्चों को दूध पिलाकर पौष्टिक आहार, शुद्ध खान-पान और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को सरल भाषा में समझाया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता देवीराम कौशिक ने बच्चों को बताया कि नशा शरीर, विवेक और शक्ति को कमजोर करता है तथा भाईचारे, अपनापन और समाज में सम्मान को समाप्त कर देता है।

उन्होंने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे इंसानियत खो देता है और हर समय नशे की तलब में जीता है। इसी कारण वह चोरी, डकैती, झूठ, उधार लेकर न चुकाने जैसी बुरी आदतों में फंस जाता है और अपने ही परिवार को बर्बादी की ओर ले जाता है। इसलिए बच्चों को नशे से दूर रहकर देशी खान-पान, हरियाणवी पहनावा और हरियाणवी संस्कृति को अपनाना चाहिए, ताकि अपनी और अपने प्रदेश की एक अलग पहचान बन सके। उन्होंने बच्चों को खेलकूद, पढ़ाई, घर और खेत के कामों में सहयोग करने तथा बुजुर्गों के पास बैठकर उनके अनुभव सुनने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed