फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be permanent recruitment of professors in CRSU

Jind News: सीआरएसयू में होंगी प्राध्यापकों की स्थायी भर्ती

Tue, 20 Aug 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 20 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
There will be permanent recruitment of professors in CRSU
19जेएनडी32 : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य गेट का फोटो। संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इस वर्ष स्थायी प्राध्यापक पढ़ा सकेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जुलाई में विवि में भर्तियों पर रोक लगा दी थी। अब अगस्त के पहले ही सप्ताह में यह रोक हट गई है और विवि में भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस महीने सभी भर्तियां हो जाएंगी।
विज्ञापन

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में काफी लंबे समय से स्थायी भर्तियों का मामला अटका हुआ था। इस वर्ष विवि ने कुछ नए कोर्स शुरू किए थे। इनके लिए विवि में प्राध्यापकों की भर्ती करनी थी, लेकिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जुलाई महीने में भर्तियों पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा जो प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं, उनको अगली कक्षाओं में पढ़ाने के लिए भी प्राध्यापकों की कमी हो रही थी। विवि में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी, जिस पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी थी। बाद में प्रदेशभर के बाकी विश्वविद्यालयों में भी रोक लग गई थी। विवि में करीब 70 पदों पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर स्थायी भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए विश्वविद्यालय पहले ही आवेदन मांग चुका है। वहीं नान टीचिंग के करीब 90 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन

अनुबंधित स्टाफ के सहारे चल रहा काम
साल 2014 में अस्तित्व में आए चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में टीचिंग स्टाफ के 100 से ज्यादा पद हैं। जिनमें से एक चौथाई पदाें पर अनुबंध के स्टाफ के सहारे काम चलाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के पहले वीसी मेजर जनरल डा. रणजीत सिंह, दूसरे वीसी डाॅ. आरबी सोलंकी के समय भी स्थायी भर्तियां करने के लिए प्रक्रिया चली, लेकिन विवादों के चलते भर्तियों पर रोक लगती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त महीने में प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इससे जिन विद्यार्थियों ने नए कोर्स में दाखिला लिया है, उनको प्राध्यापक मिल जाएंगी। इसके अलावा पुराने कोर्स के लिए प्राध्यापकों की कमी हो गई थी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टॉफ की कमी नहीं रहेगी। -डॉ. रणपाल सिंह, कुलपति सीआरएसयू।

19जेएनडी32 : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य गेट का फोटो। संवाद

19जेएनडी32 : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य गेट का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed