फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be no shortage of funds for the library construction: Devendra Chaturvedi Atri

लाइब्रेरी निर्माण में धन की कमी नहीं होगी : देवेंद्र चतुर्भुज अत्री

Sat, 17 Jan 2026 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of funds for the library construction: Devendra Chaturvedi Atri
16जेएनडी43-विकास के कार्यों का शिलान्यास करते हुए देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने शुक्रवार को सर्वजातीय दाड़न खाप के पालवां चबूतरे पर 58 लाख की लागत से मीटिंग हॉल, कसूहन गांव में आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गांव में जो लाइब्रेरी बनेगी उसमें एक साथ 50 युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इंटरनेट सहित हर तरह की आधुनिक सुविधा होगी। लाइब्रेरी निर्माण में किसी तरह से धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जरूरत हुई तो विधायक कोटे से ग्रांट दी जाएगी।
विज्ञापन

लाइब्रेरी बनने के बाद उचाना, जींद गांव के बेटे, बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइब्रेरी में नहीं जाना पड़ेगा। दाड़न खाप के पालवां चबूतरे पर भी 58 लाख की लागत से मीटिंग हॉल बनेगा। उचाना विकास के मामले में नंबर वन हो इसको लेकर निरंतर कार्य तेजी से हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव को सुंदर बनाने के लिए दस हजार से अधिक आबादी वाले गांव में 1-1 स्मार्ट गली पंचायती राज विभाग द्वारा बनाएगी जाएगी। पहले चरण में ये गली बनेगी। दूसरे चरण में इससे कम आबादी वाले गांव चुने जाएंगे। गांव शहरों की तरह नजर आए इस सोच के तहत सरकार कार्य कर रही है।

विकसित उचाना का जो सपना है उसे पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन दिनेश सुदकैन, रामचंद्र अत्री, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, सरपंच प्रतिनिधि श्रीकांत कसूहन, गौत्तम तौषामर एसडीआ पंचायती राज, जेई विजेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच महावीर अत्री, शुक्रचंद, जयकिशन, सुरेंद्र बधाना, बलजीत, संजय चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed