फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be admission from 13 to 19 on vacant seats in ITI

आईटीआई में खाली सीटों पर 13 से 19 तक होंगे दाखिले

Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
There will be admission from 13 to 19 on vacant seats in ITI
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया और 28 से 30 नवंबर तक चली ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के बाद सीटें खाली हैं। इसके चलते कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने नया शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन

जारी नए शेड्यूल के अनुसार 13 दिसंबर से फिर से ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए छह दिसंबर से आवेदन स्वीकार करना शुरू किए जाएंगे। 13 से 19 दिसंबर तक सभी आईटीआई प्रबंधन अपने स्तर पर खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला करेंगे। प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा। इच्छुक विद्यार्थी जिन संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित संस्थान में सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें शामिल विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिला मिलेगा। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य अनिल कुमार गोयल ने कहा कि आईटीआई में खाली सीटों पर दाखिले के लिए विभाग ने विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। इच्छुक विद्यार्थी छह दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मेरिट कार्ड काउंसिलिंग वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं खाली सीटों की संख्या भी पोर्टल पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed