फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be a huge awakening on September 6

Jind News: छह सितंबर को होगा विशाल जागरण

Sun, 31 Aug 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 31 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
There will be a huge awakening on September 6
31जेएनडी13: एसडी स्कूल में पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए हारे का सहारा सेवा समिति के पदाध
जींद। शहर अब श्री खाटू श्याम के रंग में रंगने लगा है। जगह-जगह बाबा खाटू श्याम के जागरण के पोस्टर और बैनर लग रहे हैं। शहर के एसडी स्कूल की विद्यापीठ मार्ग स्थित बिल्डिंग छह सितंबर को हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के विशाल जागरण का गवाह बनेगा। इस जागरण का आयोजक पूरा शहर होगा।
विज्ञापन

बाबा श्याम के जागरण में जींद और बाहर के कई जाने-माने कलाकार बाबा खाटू श्याम का गुणगान अपने भजनों और भेंटों से करेंगे।
रविवार को पत्रकार वार्ता कर जींद की हारे का सहारा सेवा समिति के प्रधान विवेक गर्ग, महासचिव केशव गोयल, उपाध्यक्ष राजकुमार रोहिला, कोषाध्यक्ष विजय धीमान ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के इस जागरण का आयोजन भले ही हारे का सहारा सेवा समिति के सौजन्य से किया जा रहा है लेकिन जहां तक आयोजकों की बात है तो पूरा जींद शहर और बाबा खाटू श्याम के भक्त इसके आयोजक होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा खाटू नरेश के इस जागरण में जींद के कलाकार तो अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे ही उनके साथ बाहर से आए कई जाने- माने कलाकार भी बाबा खाटू नरेश का गुणगान करेंगे। इस जागरण के निमंत्रण पत्र शहर के सभी हिस्सों और कोनों में बांटे जा चुके हैं। जागरण की तैयारी अपने अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा श्याम के भक्तों की सेवा में प्रसाद से लेकर स्वच्छ पेयजल और दूसरी तमाम सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इसमें श्री श्याम के लगभग 15 हजार भक्तों के आने की उम्मीद है। व्यवस्था संभालने में लगभग 200 लोगों की समर्पित टीम जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed