{"_id":"680e847cb4bf05b06d0a0f24","slug":"there-was-no-purchase-of-wheat-in-the-grain-markets-across-the-district-today-jind-news-c-199-1-sroh1009-133769-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिलेभर की अनाज मंडियों में आज नहीं हुई गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिलेभर की अनाज मंडियों में आज नहीं हुई गेहूं की खरीद
Mon, 28 Apr 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी24: शहर की अनाजमंडी में उठान कम होने के कारण लगा गेहूं का ढेर। संवाद
- फोटो : mathura
जींद। जिलेभर की अनाजमंडियों में अब तक 67.69 लाख क्विंटल हुई गेहूं की आवक हुई। इसमें 62.82 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। आवक व खरीद के मुकाबले उठान बेहद कम हुआ है। इसके कारण जिलेभर के किसानों का भुगतान रुका हुआ है।
शहर की अनाज मंडियों में पिछले तीन दिन से आवक बेहद कम हो रही है। इसके विपरीत खरीद की गति जरूर बढ़ी। इसके कारण आढ़तियों ने मंडियों में आए अधिकतर गेहूं का वजन कर स्टॉक रजिस्टर में दर्ज कराया है। अगर मंडियों की हालात देखी जाए तो अभी तक मंडियों में गेहूं के ढेर लगे हुए हैं। उठान को बढ़वाने के लिए रविवार को मंडियों में खरीद न करके केवल उठान का कार्य कराया जाता है। इसके चलते जिलेभर की मंडियों से रविवार को लगभग एक लाख क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। अब तक मंडियों से कुल 43 लाख क्विंटल का उठान हो चुका है। उठान को बढ़ाने के लिए मार्केट कमेटी सचिव ने भी खरीद एजेंसियों व ठेकेदारों को नोटिस भेजे हैं, लेकिन अभी तक ज्यादा सुधार नहीं हुआ। मंडी में नया गेहूं कम आने के कारण कुछ हद तक आढ़तियों को राहत जरूर मिली है। अगर इसी गति से मंडी से उठान होता रहा तो आगामी एक महीने में भी उठान का काम पूरा नहीं होगा।
जिले भर की मंडियों में गेहूं की आवक कम हो चुकी है। अब उठान की गति को बढ़ाया जा रहा है। रविवार को भी लगभग एक लाख क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। अब तक 43 लाख क्विंटल गेहूं का मंडियों से उठान करवाया गया है। अब शेष अनाज को जल्द ही उठवाया जाएगा, ताकि किसानों की पेमेंट जारी करवाई जा सके।
विज्ञापन
राजेश आर्य, डीएफएससी, जींद