फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was eight mm rain in Narwana and drizzle in other areas.

Jind News: नरवाना में आठ एमएम बारिश हुई तो अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी

Sat, 22 Jun 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Jun 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
There was eight mm rain in Narwana and drizzle in other areas.
नरवाना में बारिश के कारण सड़क पर भरे पानी के बीच से गुजरता ई-रिक्शा। संवाद
जींद। दो दिन से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। वीरवार रात को नरवाना में आठ एमएम बारिश तो जिले के अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवा चलने से तापमान में कुछ गिरावट आई है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार रात व शनिवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

एक महीने से लगातार पड़ रही भयंकर गर्मी के दौरान कभी भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया। इस एक महीने में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच गया था। एक महीने से लोग तेज धूप के कारण परेशान थे। वीरवार दिन-रात में हुई बूंदाबांदी व हल्की बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। किसान इस समय धान की पौध तैयार करने में लगे हुए हैं। तेज गर्मी के कारण धान की पौध जल रही थी। कपास व ज्वार की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा था। अब मौसम में परिवर्तन आने से फसलों को लाभ होगा। शुक्रवार को हवा की गति 11 किलोमीटर प्रतिघंटा तो उसमें नमी की मात्रा 41 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

अभी मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश नहीं हुई तो तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। इस समय बारिश किसानों के लिए वरदान साबित होगी। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed