फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was a power failure in the city due to strong storm

Jind News: शहर में तेज आंधी से रातभर बिजली गुल रही

Wed, 24 May 2023 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
There was a power failure in the city due to strong storm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार रात तेज आंधी चली। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज आंधी आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई वहीं जिलेभर में हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई। बारिश के दौरान चली तेज हवा से कई स्थानों पर बिजली लाइन टूट गई, जिससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कुछ स्थानों पर बिजली की बहाली बुधवार दोपहर बाद तक भी चालू नहीं हो पाई।
बारिश होने के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश और बूंदाबांदी को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक धूप-छांव का दौर रहेगा और कहीं-कहीं बारिश या बूंदाबांदी भी होगी। नरवाना क्षेत्र में एक एमएम बारिश हुई, जबकि जिले के अन्य क्षेत्र में बूंदाबांदी ही हुई। बूंदाबांदी और आंधी से कहांं-कहां पोल गिरे। इससे बिजली निगम को कितना नुकसान हुआ। इसका आकलन नहीं हो पाया।
विज्ञापन


नौ डिग्री पारा गिरने से गर्मी से मिली राहत

मंगलवार रात तेज हवा चलने और बूंदाबांदी के चलते बुधवार को मौसम दिनभर सुहाना बना रहा। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में नौ डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। मंगलवार को फिर तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग्स और बोर्ड भी उड़े

मंगलवार देर रात आई आंधी से दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग्स और बोर्ड उड़ गए। कुछ स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। काफी इलाकों की बिजली बुधवार दोपहर तक बहाल हो पाई। निगम के पास बुधवार तक 180 से ज्यादा शिकायत दर्ज करवाई गईं। आंधी से शहर की कई कॉलोनियों में बिजली बाधित हुई। निगम के पास केबल जलने, केबल में पानी घुसने, फ्यूज उड़ने की ज्यादा शिकायतें आईं। हालांकि शिकायत आने के बाद बिजलीकर्मियों को सूचना देकर मौके पर भेजा गया। कई जगह तो बिजली बहाल हो गई, लेकिन कई जगह केबल में फाल्ट नहीं मिलने के कारण बहाल नहीं हो पाई।


जिलेभर में हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। हल्की बूंदाबांदी से नरमा, ज्वार की फसलों को फायदा मिलेगा। अगले एक सप्ताह तक कभी धूप और कभी बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी और बारिश होने की भी संभावना बनी रहेगी। तापमान में कमी आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

-डॉ. राजेश, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, पांडू पिंडारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed