फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was a fault in the transformer kept in a street of Patel Nagar, there was power failure.

Jind News: पटेल नगर की एक गली में रखे ट्रांसफार्मर में आया फाल्ट, बिजली गुल

Sat, 08 Feb 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
There was a fault in the transformer kept in a street of Patel Nagar, there was power failure.
बिजली बाधित होने के बाद गली में खड़े लोग।
नरवाना। पटेल नगर की एक गली में बिजली निगम ने शुक्रवार को एक ट्रांसफार्मर को बदल था। यह ट्रांसफार्मर 200 किलो वोलटेज की जगह 100 का था। ट्रांसफार्मर बदला तो लाइट आने के बीस मिनट बाद ही उसमें फाल्ट आ गया और आसपास के मकानों से बिजली गुल हो गई। यह जानकारी गली के लोगों ने दी। इसके बाद काफी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और उन्होंने रोष प्रकट किया। लोगों का कहना था कि यहां जो 200 किलो वोल्टेज का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था, उतनी ही वोलटेज का रखा जाना था। क्योंकि यहां मकान ज्यादा है और वोलटेज भी ज्यादा रहती है। लाइट जाने की शिकायत भी उन्होंने की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गली निवासी जोगिंद्र सैनी, रोहताश, पाला, भारत, सत्यवान, बलजीत, अनिल, मुकेश सैनी व अर्जुन ने बताया कि बिजली निगम द्वारा कम वोल्टेज का ट्रांसफार्मर बदला है। इनका कहना था कि जो यह बदला गया है, उसमें तुरंत प्रभाव से फाल्ट आने के कारण वह एक जगह से जल गया और पूरे एरिया की बिजली चली गई। इसको लेकर निगम में शिकायत की तो कर्मचारियों ने कहा कि वह बाद में देखेंगे। नगर के लोगों का कहना था कि यहां ज्यादातर जमींदार हैं। हमारी मांग थी कि यहां मोबाइल ट्रांसफार्मर रखवाया जाए ताकि किसी भी परिवार को परेशानी नहीं हो। लोगों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह भविष्य में कोई भी बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी बिजली निगम व स्थानीय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed