फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There should be no shortage of drinking water in rural areas: ADC

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत नहीं होनी चाहिए : एडीसी

Wed, 29 Apr 2026 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
There should be no shortage of drinking water in rural areas: ADC
29जेएनडी07: लघु सचिवालय में अ​धिकारियों की बैठक लेते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
जींद। जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक बुधवार को एडीसी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले की पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विस्तृत समीक्षा की गई।
एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जल आपूर्ति योजनाओं का नियमित संचालन और खराब उपकरणों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत नहीं होनी चाहिए। अब ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर पेयजल स्रोतों को ठीक करवा सकेंगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा। बेहतर प्रबंधन के लिए अब तक जिले में 156 ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों का गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने शेष गांवों में भी जल्द समितियां बनाने और पंचायतों के अलग बैंक खाते खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन लीकेज रोकने और जल गुणवत्ता की जांच में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर डीडीपीओ संदीप भारद्वाज और कार्यकारी अभियंता भानू शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed