फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There should be no negligence in resolving complaints: ADC

शिकायतों के समाधान में न बरतें लापरवाही : एडीसी

Tue, 17 Dec 2024 05:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Dec 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
There should be no negligence in resolving complaints: ADC
जींद। जिला प्रशासन की ओर से जन समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित समाधान शिविर में जरूरतमंद लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा किया जा रहा है। मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में एडीसी (अतिरिक्त उपायुक्त) विवेक आर्य की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में 40 शिकायतें आईं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही न हो और प्रत्येक शिकायत का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से हल करना है। शिविर में प्राप्त कुछ मामलों में कागजी कार्रवाई और फिजिकल वेरिफिकेशन की आवश्यकता के कारण निश्चित समय सीमा निर्धारित की गई। उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और समाधान की जानकारी शिकायतकर्ताओं को दी जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर नागरिकों के लिए एक प्रभावी मंच है, जहां वे अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं और उसका समाधान पा सकते हैं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रशासन गांव की ओर अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन को और मजबूत बनाने के प्रयास किए जाएंगे। सुशासन सप्ताह की रिपोर्ट सीपी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed