Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
There may be crowd in the next two days due to the arrival of paddy of more moisture
{"_id":"6171acdff9d6fe72b50939cf","slug":"there-may-be-crowd-in-the-next-two-days-due-to-the-arrival-of-paddy-of-more-moisture-jind-news-rtk627708572","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा नमी का धान आने से आगामी दो दिनों में हो सकती है भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा नमी का धान आने से आगामी दो दिनों में हो सकती है भीड़
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
जींद की अनाज मंडी में सुखाने के लिए फैलाई गई धान।
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। मंडियों में लगातार बढ़ रही धान की आवक और कंबाइन से नमी की ज्यादा मात्रा में किसानों द्वारा धान की कटाई कराने के कारण मंडियों में परेशानी पैदा हो सकती है। मौसम में बदलाव के बाद पिछले दो दिन से मंडियों में धान की आवक कई गुना बढ़ी है। नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण मंडियों में फैलाया जा रहा है। मंडी सचिव ने किसानों को कहा कि वह धान को सुखाने के बाद ही कटवाकर लाए, ताकि मंडी में आते ही बेची जा सके।
विज्ञापन
इसके अलावा डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि अब तक जिलेभर की अनाज मंडियों में 78627 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। अलेवा की अनाज मंडी में अब तक 3983, धमतान में 10515, धनौरी में 1773, गढ़ी में 4360, जींद में 1880, जुलाना में 1200, खरल में 2778, नंगूरा में 520, नरवाना में 25315, पिल्लूखेड़ा में 6337, सफीदों में 13000, उचाना में 5186, मंगलपुर में 1780 मीट्रिक टन धान की आवक व खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 10463, हैफेड द्वारा 36845, एफसीआई द्वारा 11884 तथा हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन द्वारा 19435 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा 1864 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।