फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is tremendous enthusiasm in the markets on Diwali, the city decorated

दिवाली पर बाजारों में जबरदस्त उत्साह, सजा शहर

Thu, 04 Nov 2021 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
There is tremendous enthusiasm in the markets on Diwali, the city decorated
दिवाली पर शहर में लड़ियों से सजाए गए मकान। संवाद - फोटो : Jind
जींद। दिवाली का पर्व वीरवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके चलते लोगों में जबरदस्त उत्साह है। बुधवार को बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजार में काफी भीड़ रही। दिवाली के चलते लोगों ने अपने घरों व अन्य प्रतिष्ठानों को अच्छे ढंग से सजा रखा था।
विज्ञापन

हालांकि इस बार चाइनीज लड़ियों (झालरों) के मुकाबले मिट्टी के दीयों का प्रचलन काफी बढ़ा है। सुबह से ही लोग दिवाली की तैयारियों में लगे रहे। इसके चलते बाजार में हर दुकान पर भीड़ लगी रही। सबसे अधिक भीड़ सजावट के सामान व मिठाई की दुकानों पर रही। वहीं दिवाली पर बाजार में लगी सेल पर भी लोगों का काफी हुजुम रहा।
विज्ञापन

प्रदोष काल सवा चार बजे से
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री के अनुसार दिवाली पर प्रदोष काल का विशेष महत्व होता है। यह सवा चार बजे से सवा छह बजे तक होगा। इसके अलावा लक्ष्मी पूजन का समय सवा छह बजे से सवा आठ बजे तक रहेगा। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर महालक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंडारा तीर्थ पर उमड़ेंगे श्रद्धालु
अमावस्या के मौके पर पांडू पिंडारा तीर्थ पर हर बार काफी श्रद्धालु पहुंचते हैं। दिवाली के मौके पर हर बार अधिक श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में प्रशासन ने इसके लिए व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed