{"_id":"684b2b3bd459666eb409a72c","slug":"there-is-no-public-toilet-in-julana-market-jind-news-c-199-1-sroh1009-136201-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना के बाजार में नहीं है सार्वजनिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना के बाजार में नहीं है सार्वजनिक शौचालय
Fri, 13 Jun 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी10: रमेश जिंदल का फोटो।
जुलाना। कस्बे के मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालयों की कमी बाजार में आने वाले लोगों को खल रही है। कई बार इसकी शिकायत भी नगरपालिका के अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया। इसके कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
बाजार में पुरुषों के साथ महिलाएं भी घरेलू सामान लेने के लिए आती हैं। इसके अलावा दुकानों पर भी काफी महिलाएं काम करती हैं। ऐसे में महिलाओं को परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन की कानों पर कोई जूं तक नहीं रेंग रही है। दुकानदारों की मांग है कि बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएं, ताकि उन्हें हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
कई बार दी शिकायत नहीं हुआ समाधान
जुलाना के बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। ऐसे में दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार नपा सचिव को शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
-रमेश जिंदल, प्रधान व्यापार मंडल जुलाना।
दुकानों को खाली छोड़कर जाने में हो जाती हैं चोरियां
कई बार बाहर शौचालय के लिए जाना दुकानदारों को भारी पड़ जाता है, क्योंकि खाली दुकान को देखकर चोर दुकानों को निशाना बना लेते हैं। महिलाओं को भी काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
-जितेंद्र कुमार दुकानदार।
जुलाना में जो शौचालय बने हुए हैं उनकी भी खस्ताहालत
कस्बे की पुरानी अनाजमंडी में स्थित शौचालय की हालत भी खस्ता बनी हुई है। कई बार इसकी शिकायत दी तो नपा ने उसकी संभाल की, लेकिन शौचालय नशेड़ियों का अड्डा बने हुए हैं।
-- - रोशन लाल सिंगला, दुकानदार।
जुलाना में शौचालय की शिकायत लोगों से मिली थी। जल्द ही जुलाना में तीन हाइटैक शौचालय बनाए जाएंगे। एक पुरानी अनाजमंडी के पास बनाया जाएगा। इसके लिए जगह तलाश की जा रही है जैसे ही जगह चिन्हित होगी तुरंत शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
- डॉ संजय जांगड़ा, नगरपालिका चेयरमैन जुलाना।