फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is no orthopedic specialist at Julana Community Health Center, causing problems for patients.

Jind News: जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं, मरीज परेशान

Sat, 03 Jan 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
There is no orthopedic specialist at Julana Community Health Center, causing problems for patients.
02जेएनडी16: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना। संवाद - फोटो : bhadrawah news
जुलाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं की कमी से क्षेत्र के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में हाईटेक एक्सरे मशीन ताे है लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में दुर्घटना, फ्रैक्चर और हड्डियों से संबंधित रोगों के मरीजों को इलाज के लिए रोहतक या जींद रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी जुलाना पर कस्बे सहित आसपास के गांवों की आबादी निर्भर है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं लेकिन आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को बाहर जाना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से एक्सरे मशीन तो हाइटेक लगवा दी लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से ऐसे में चिकित्सक भी मरीजों को जिला या मेडिकल कॉलेज रेफर करने को मजबूर हो जाते हैं। सड़क हादसों, गिरने से फ्रैक्चर, जोड़ों के दर्द और बुजुर्गों की हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों को निजी अस्पतालों या दूरस्थ सरकारी अस्पतालों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाना सीएचसी में सुविधाओं के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए। अगर यह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं तो क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें मामूली जांच व इलाज के लिए रोहतक या जींद जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।


वर्जन

हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी केवल जुलाना में ही नहीं है बल्कि सभी सीएचसी में यह समस्या है। केवल उपमंडल स्तर ही चिकित्सक उपलब्ध हैं। अगर जुलाना में भी विभाग चिकित्सक का प्रबंध करता है तो मरीजों को सुविधा मिलेगी। - संजीव शर्मा, एसएमओ जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article