फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is a huge difference between BJP's words and actions: Balbir

भाजपा की कथनी, करनी में काफी अंतर : बलबीर

Wed, 09 Apr 2025 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
There is a huge difference between BJP's words and actions: Balbir
08जेएनडी18-धरने पर बैठे किसान। संवाद
नरवाना। लघु सचिवालय कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में जारी रहा। मंच सांझा करते हुए मास्टर बलबीर सिंह ने बताया कि मौजूदा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में उपभोक्ता का कोई ध्यान नहीं रखा जाता। 61 डॉलर प्रति ब्रेल कच्चा तेल होने पर भी नागरिकों को पेट्रोल 95 रुपये प्रति लीटर से 100 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा है। डीजल 88 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा है। बोजका मेव (मेवात) के आस पास के किसानों की जमीन सरकार ने 25 लाख प्रति एकड़ की दर से अधिग्रहण कर के आईएमटी मानेसर में सरकार उसी जमीन को देशी-विदेशी कंपनियों को 17 करोड़ प्रति एकड़ सकी दर से बेच रही है। गेहूं की फसल मंडी में पहुंचने के लिए तैयार है, परंतु मंडी में तैयारियां अभी आधी अधूरी हैं। वहीं नरवाना के बहुत से गांव में पीने के साफ पानी का न लोगों के लिए और न पशुओं के लिए प्रबंध हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री को किसानों की मांगों पर बात करने की फुर्सत ही नहीं है, जब कि किसान 4 महीने पहले अपना स्थानीय मांगों को लेकर मांग पत्र मंत्री को दे चुके हैं। इस मौके पर मास्टर बलजीत, सतबीर फौजी, साधुराम, रामधारी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed