{"_id":"656634038e110187910d4494","slug":"theft-of-cash-and-jewelery-by-breaking-the-lock-jind-news-c-199-1-sroh1009-9400-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी
Wed, 29 Nov 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। राजनगर काॅलोनी में मकान का ताला तोड़कर अंदर से पांच हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में राजनगर काॅलोनी निवासी महिला सुनीता ने बताया कि वह 27 नवंबर को अपनी भतीजी की शादी में फरमाना गांव गई थी। जब वह 28 की सुबह वापस आई तो उसके मकान का ताला टूटा मिला। जब उन्होंने अंदर जाकर सामान की जांच की तो दो जोड़ी सोने की कानों की बाली, सोने का एक लॉकेट, पांच हजार रुपये की नकदी गायब मिली। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।