{"_id":"6583379fc1d39d92150dd0c4","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-anganwadi-center-jind-news-c-199-1-sroh1009-10477-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरी
Thu, 21 Dec 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
जींद। दुड़ाना गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर अंदर से साढ़े चार क्विंटल गेहूं, डेढ़ क्विंटल से ज्यादा चीनी, गैस-सिलिंडर समेत दूसरे राशन के सामान को चोरी कर लिया गया। अलेवा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुड़ाना गांव की आंगनबाड़ी वर्कर करमजीत कौर ने बताया कि वह सुबह के समय आंगनबाड़ी सेंटर पर पहुंची तो स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ मिला। स्टोर रूम से राशन की टंकी, गैस-सिलिंडर, राशन बनाने का पतीला, 452 किलोग्राम गेहूं, 161 किलोग्राम चीनी, 50 किलो चावल, 16 किलो सोयाबीन, 10 किलो बाजरा चोरी हुआ मिला। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया, लेकिन चोर का पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।