फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   the youth is going to the street to eascape the monkey

गली में जा रहे युवक को बंदर भगाने के लिए बुलाया तो सोने के जेवर लेकर हुआ फरार

Sun, 01 Sep 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
the youth is going to the street to eascape the monkey
भटनागर कॉलोनी निवासी एक युवक ने घर से गहने चोरी करने की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। भटनागर कॉलोनी निवासी जगदीश ने बताया कि 31 अगस्त को उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। बारिश के मौसम में वह मकान की छत पर कपड़े उतारने के लिए गई तो वहां छत पर बैठे बंदरों से डर गई। तभी गली से बाइक पर गुजर रहे एक युवक को बंदर भगाने के लिए बुलाया। वह बंदरों के डर से घर के नीचे खड़ी रही। इस दौरान उक्त युवक दस मिनट बाद ऊपर से आया और सीधे निकल गया। कुछ समय बाद जब उसकी पत्नी छत पर गई तो छत पर बना कमरा खुला दिखाई दिया। जब उसने अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और उसमें रखी सोने की चैन, गले का सेट, तीन जोड़ी पाजेब व चांदी का कड़ा गायब था। महिला ने उक्त युवक का आसपास पता किया लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed