{"_id":"690a6ba4fbc680b8eb095613","slug":"the-work-on-repairing-the-broken-boundary-wall-of-narwana-railway-station-began-the-very-next-day-jind-news-c-199-1-sroh1009-143366-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना रेलवे स्टेशन की टूटी चहारदीवारी के निर्माण कार्य को लेकर अगले ही दिन शुरू हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना रेलवे स्टेशन की टूटी चहारदीवारी के निर्माण कार्य को लेकर अगले ही दिन शुरू हुआ काम
Wed, 05 Nov 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी10: अमर उजाला द्वारा प्रकाशित चाहरदिवारी की समस्या की खबर। संवाद
नरवाना। अमर उजाला के प्रमुखता से उठाई गई नरवाना रेलवे स्टेशन की चहारदीवारी की जर्जर हालत की खबर का बड़ा असर हुआ है। समाचार प्रकाशित होने के अगले ही दिन रेलवे विभाग ने दीवार की मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।
अब यह दीवार आरसीसी (इंटरलॉकिंग सीमेंट कंक्रीट) संरचना में बनाई जाएगी। जो न केवल मजबूत होगी, बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रहेगी। मंगलवार को जेसीबी मशीन द्वारा गांधी नगर ढाणी कॉलोनी की ओर की ओर पुरानी जर्जर दीवार को ढहाने का काम शुरू किया है।
पूरी दीवार और मलबे को हटाने के बाद नींव की खोदाई की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई दीवार की ऊंचाई लगभग सात फीट रखी जाएगी ताकि असामाजिक तत्वों की आवाजाही पूरी तरह से रोकी जा सके।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि दीवार निर्माण में उच्च गुणवत्ता का सीमेंट और स्टील मेटेरियल उपयोग में लाया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। इसको लेकर लोगों ने अमर उजाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब तक इस समस्या को अखबार के माध्यम से प्रमुखता से नहीं उठाया गया था, तब तक रेलवे विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया लेकिन जैसे ही यह खबर प्रकाशित हुई।
प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। गांधी नगर ढाणी कॉलोनी के श्याम कौशिक ने बताया कि अब उन्हें चैन की सांस मिली है, क्योंकि रात के समय अक्सर संदिग्ध लोगों की आवाजाही से क्षेत्र में भय का माहौल रहता था। रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने भी राहत जताई।
उनका कहना है कि नई दीवार बनने से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि काम को जल्द पूरा करने की कोशिश रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन परिसर की चहारदीवारी पूरी तरह सुरक्षित होगी।
रेलवे विभाग का काफी सराहनीय कदम है जो इस दीवार का निर्माण दोबारा से करवाया जा रहा है। इस दीवार के बनने के बाद रेलवे स्टेशन पर चोरों, झपटी लूट का खतरा खत्म हो जाएगा और यात्री भी सुरक्षित रहेंगे।
–श्याम कौशिक, वासी, गांधी नगर ढाणी कॉलोनी।
रेलवे स्टेशन की चहारदीवारी को बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। पहले पुरानी जर्जर दीवार को हटाया जाएगा। इसके बाद नींव की खुदाई करके आरसीसी की मजबूर दीवार बनाई जाएगी ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे। जल्द दीवार का कार्य पूरा किया जाएगा।
–रणधीर, एसएस, रेलवे स्टेशन नरवाना।