फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The work of rebuilding Rohtak Road surrounded by controversies started

विवादों में घिरे रोहतक रोड को दोबारा बनाने का काम शुरू

Fri, 24 Dec 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The work of rebuilding Rohtak Road surrounded by controversies started
जींद। पिछले करीब चार साल से विवादों में घिरे रोहतक रोड को अब दोबारा बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी जमाने के लिए सड़क पर पानी भरा है। इससे मिट्टी अधिक तेज व अच्छे से जमेगी। अगले करीब 15 दिन तक मिट्टी का जमाव होगा, इसके बाद सड़क को दोबारा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जून में रोहतक रोड को बनाया गया था। इसके बाद जुलाई में आई बारिश के चलते रोहतक रोड धंस गया था। इस पर जब लोकनिर्माण विभाग पर सवाल उठे तो जांच की गई। इसमें साफ हुआ कि रोहतक रोड जनस्वास्थ्य विभाग की सीवर लाइन में रिसाव होने के कारण सड़क धंसी थी। इसका कारण पाया गया कि नगर परिषद द्वारा दबाई गई अमरूत योजना की पाइप लाइन के कारण सीवर लाइन में रिसाव हुआ। ऐसे में यह विवाद तीनों विभागों नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग के बीच चला। इसकी जांच विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी द्वारा की गई। इसमें करीब 15 दिन पहले सब्जेक्ट कमेटी द्वारा इस मामले में जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को दोषी ठहराया है। इस पर अब इस दौरान तैनात रहने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के नाम विभागों द्वारा मांगे गए हैं।
विज्ञापन

-----------------
अमरूत योजना का काम भी अधर में लटका
वहीं अमरूत योजना के तहत रानी तालाब के पास दबाई जाने वाली पाइप लाइन का काम भी अधर में लटका हुआ है। दरअसल यहां करीब एक महीना पहले काम शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन तभी एनजीटी द्वारा निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई। इसके बाद यह काम बीच में लटका हुआ है। अब जल्द ही यह काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
मिट्टी के जमाव के लिए भरा पानी
रोहतक रोड पर मिट्टी के जमाव के लिए पानी भरा गया है। अगले करीब 15 दिन तक लगातार सड़क पर पानी भरा जाएगा। इसके बाद सड़क का निर्माण किया जाएगा।
- सुलतान सिंह कौशिश, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed