फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The woman was thrown out of the house after beating

मारपीट कर महिला को घर से निकाला

Wed, 16 Nov 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The woman was thrown out of the house after beating
जींद। दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर और उसे घर से निकालने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी जींद के तलोडा गांव निवासी मंजीत के साथ हुई है। शादी के दो-तीन महीने ठीक चला। इसके बाद पति मंजीत, सास रोशनी और ससुर जयपाल कम दहेज लाने को लेकर परेशान करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। फिर वह मायके आ गई। परिजनों ने पंचायत कर उसे ससुराल भेजा लेकिन ससुराल के लोगों का रवैया पहले जैसा ही रहा। उसका ससुर तांत्रिक विद्या करता है। वे उसमें ओपरी-पराई का बहाना बनाकर उसको प्रताड़ित करने लगे। उसके हाथ-पांव बांधकर उसके सामने घी के दीये जलाए जाने लगे। लगातार उसके साथ मारपीट की जाने लगी और फिर उसको घर से निकाल दिया। अब वह पांच महीने से अपने मायके में रह रही है। जांच अधिकारी एचसी प्रीति देवी ने बताया कि पुलिस ने तीन ससुरालजनों को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed