फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The wheel of industry is turning fast: Moolchand

तेजी से घूम रहा उद्योग का पहिया : मूलचंद

Mon, 12 Aug 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
The wheel of industry is turning fast: Moolchand
11जेएनडी21-मुख्यातिथि मंत्री मूलचंद शर्मा को सम्मानित करते ब्राह्मण समाज के लोग। स्रोत प्रशासन
जींद। पिल्लूखेड़ा में नवनिर्मित धर्मशाला का रविवार को उद्योग एवं श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने की। उनके साथ भगवान परशुराम सेवा समिति के प्रधान डॉ. कश्मीरी लाल शर्मा, कॉन्फेड के चेयरमैन कर्मवीर सैनी, सुरेश कौशिक, ओमप्रकाश जगदमनी, राजबीर शर्मा, रामफल शास्त्री भी मौजूद रहे। शिक्षा, खेल, विज्ञान, तकनीक जैसे क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां सभी समाज के लोग मिलकर रहना पसंद करते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा देश-प्रदेश में लगातार कार्य कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन कर प्रदेश के समावेशी विकास की जो परिकल्पना की थी वह आज उसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार का कार्यकाल सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, संवेदनशील व पारदर्शी प्रशासन और अंत्योदय उत्थान का साक्षी रहा है। राज्य सरकार ने ऐसी व्यवस्था कायम की है, जिसने भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है। भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद को खत्म कर प्रदेश का एक समान विकास किया है। आज हरियाणा के विकास की दशा व दिशा पूरी तरह बदल गई है। आज उद्योग का पहिया तेजी से घूम रहा है। विश्वस्तर का इन्फ्रास्ट्रक्चर, गरीब से गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। युवा स्वाभिमानी एवं स्वावलंबी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के विजन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय से संपूर्ण विकास की अवधारणा पर चलते हुए प्रदेश में समाज कल्याण के एक नए युग का सूत्रपात किया है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हमारा समाज धीरे-धीरे उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है, जोकि एक अच्छा संकेत है। साथ ही अब हमारा ध्येय समाज में शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के साथ समाज में एकता के साथ कार्य करने करने की ओर होगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भाजपा ने ब्राह्मण समाज से रामविलास शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया था। उनके नेतृत्व में पार्टी को 47 विधायक मिले थे और सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी, अब फिर एक बार आपके समाज के व्यक्ति को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। आप सभी को पूर्ण रूप से एकमत होकर लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाना है।

11जेएनडी21-मुख्यातिथि मंत्री मूलचंद शर्मा को सम्मानित करते ब्राह्मण समाज के लोग। स्रोत प्रशासन

11जेएनडी21-मुख्यातिथि मंत्री मूलचंद शर्मा को सम्मानित करते ब्राह्मण समाज के लोग। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed