फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Vita Plant is preparing to set up 25 new milk booths in the district.

Jind News: वीटा प्लांट के बनेंगे 25 नए मिल्क बूथ, आधुनिक सुविधाओं पर खर्च होंगे 87 लाख रुपये

Fri, 22 May 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The Vita Plant is preparing to set up 25 new milk booths in the district.
22जेएनडी30: वीटा मिल्क प्लांट। संवाद
जींद। वीटा प्लांट जिले में 25 नए मिल्क बूथ स्थापित करने की तैयारी में है। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन बूथों के निर्माण पर करीब 87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी बूथ आधुनिक डिजाइन और नई सुविधाओं के अनुसार तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह मिल्क बूथ विभिन्न जिला अस्पताल परिसरों में स्थापित किए जाएंगे ताकि मरीजों, तीमारदारों और आम लोगों को शुद्ध दूध एवं दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

विभाग का उद्देश्य लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ वीटा के नेटवर्क का विस्तार करना है। अधिकारियों के मुताबिक बूथों का निर्माण वीटा के नए आधुनिक मॉडल के अनुसार किया जाएगा। इनमें बेहतर डिस्प्ले, साफ-सफाई, स्टोरेज और ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों पर दूध के अलावा दही, लस्सी, घी, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल परिसरों में बूथ बनने से लोगों को ताजा और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे। साथ ही इससे वीटा उत्पादों की बिक्री को भी बढ़ावा मिलेगा।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सभी बूथ तय समय सीमा के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना पूरी होने के बाद जिले में वीटा की सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा आमजन को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

बाक्स
वीटा के आधुनिक बूथ बनवाने के लिए टेंडर लगाया गया है। अब टेंडर ओपन होने के बाद जल्द निर्माण करवाया जाएगा ताकि अस्पतालों में वीटा के बूथ स्थापित करवाए जाएं। इससे वीटा के प्रोडक्ट लोगों तक आसानी से पहुंचेंगे। अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उत्पाद मिलेंगे। -नरेंद्र धानियां, सीईओ वीटा मिल्क प्लांट जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article