फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The UGC Act is detrimental to students from the general category.

Jind News: यूजीसी एक्ट सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अहित

Wed, 28 Jan 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The UGC Act is detrimental to students from the general category.
27जेएनडी13-ब्राह्मण धर्मशाला में हुई सभा में चर्चा करते ब्राह्मण समाज के लोग। स्रोत सदस्य - फोटो : अमर उजाला
जींद। सफीदों रोड पर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में यूजीसी एक्ट को लेकर मंगलवार को ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान तेलूराम शर्मा ने की। बैठक में यूजीसी एक्ट 2026 बारे विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सरकार से इस एक्ट को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज ने यूजीसी एक्ट को सरकार की वोट बैंक की नीति बताया और एक्ट की कड़ी आलोचना की। कहा, एक्ट सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शत-प्रतिशत अहित है। एक्ट के लागू होने से सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को अपने अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय में डर के साए में पढ़ना होगा। यह कानून बिना किसी सबूत के भी सामान्य वर्ग के छात्रों को दंडित करेगा।
विज्ञापन

वहीं 21 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया जिसमें अध्यक्ष तेलूराम शर्मा, सचिव रामचंद्र अत्री और कॉर्डिनेटर नीरज वत्स को बनाया गया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान रघुबीर भारद्वाज, रामचंद्र शास्त्री, नीरज वत्स, नरेश गतोली, जयनारायण शर्मा, रामफल पेगां, राजीव शामदो, अनिल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed