फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The true tribute to Mansingh Manehra would be to carry forward his ideas.

Jind News: मानसिंह मनेहड़ा के विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी

Wed, 16 Sep 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The true tribute to Mansingh Manehra would be to carry forward his ideas.
जींद। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव दिवंगत सरदार मानसिंह मनेहड़ा की जयंती पर संत रविदास धर्मशाला में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गरीब, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अखिल भारतीय सरदार मानसिंह मनेहड़ा दल के गठन की घोषणा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिवंगत मानसिंह मनेहड़ा की धर्मपत्नी सतबीर कौर मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि मानसिंह मनेहड़ा ने अपना जीवन कमजोर और शोषित वर्गों को सामाजिक बराबरी और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित किया। उनके विचारों और संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य संचालक धर्मपाल सिंहमार ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय की स्थापना और लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए हरियाणा के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की इकाइयां गठित की जाएंगी। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को संविधान में मिले अधिकारों की जानकारी देंगे और सामाजिक जागरूकता का अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान कुलविंदर ढकाला ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज को व्यवस्था तक पहुंचाने के लिए गांव स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करना जरूरी है। इस अवसर पर मनोज आदिवासी, सेवानिवृत्त कानूनगो कमल चौहान, सोनू लंकेश , महाबीर सिंह दहिया, सतबीर सिंह रंगा, सुशील कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed