फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The team that went to catch electricity theft was taken hostage and beaten

Jind News: बिजली चोरी पकडने गई टीम को बंधक बनाकर की मार पिटाई

Thu, 29 Dec 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The team that went to catch electricity theft was taken hostage and beaten
नरवाना। गांव डुमरखा खुर्द में सोमवार को बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पिटाई की। सरकारी रिकॉर्ड को भी नष्ट कर दिया। मामले में पुलिस ने सरकारी रिकॉर्ड नष्ट करने, जान से मारने की धमकी देने, मारपीट व बंधक बनाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में बिजली निगम की टीम ने बताया कि सोमवार को कार्यालय से कुलदीप, ललित, ओमप्रकाश व शमशेर की टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए डुमरखां गांव में गई थी। इस टीम ने दीपक पुत्र उदयवीर के घर पर बिजली चोरी पकड़ी। ललित ने अपने मोबाइल से बिजली चोरी की वीडियोग्राफी की। जब टीम दीपक के घर की चेकिंग करके बाहर निकलने लगी तो इसी दौरान दीपक ने सुनील पुत्र रंधावा और अनिल पुत्र रघुबीर को बुला लिया। सबने मिलकर चेकिंग टीम की गाड़ी को घेर लिया और टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की। इसी दौरान दीपक ने टीम सदस्य ललित का फोन छीन लिया और बिजली चोरी की वीडियोग्राफी के साथ कुछ अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग भी डिलीट कर दिया। तीनों आरोपियों ने मिलकर टीम के साथ मारपीट, हाथापाई की। टीम के पास उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड को भी फाड़ दिया और भीड़ के साथ मिलकर टीम को बंधक बना लिया। दोबारा गांव में बिजली चोरी की चेकिंग करने आने पर जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना नरवाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed