{"_id":"6a63b722d181f55f9f050cca","slug":"the-team-of-cr-school-gatauli-defeated-the-team-of-shiv-school-and-made-it-to-the-semi-finals-jind-news-c-199-1-jnd1003-157271-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआर स्कूल गतौली की टीम ने शिव स्कूल की टीम को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआर स्कूल गतौली की टीम ने शिव स्कूल की टीम को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
24 जुलाना 03: प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए छात्राएं।संवाद
जुलाना। शामलो कलां गांव में 20 से 24 जुलाई तक आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छोटूराम (सीआर) स्कूल, गतौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल की टीमों ने कबड्डी और खो-खो में बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण और 3 रजत पदक अपने नाम किए।
विद्यालय के डायरेक्टर जितेंद्र ढांडा ने बताया कि अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में सीआर स्कूल गतौली की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए शिव स्कूल गतौली की टीम को 13 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में टीम ने रामकली गांव के राजकीय विद्यालय की टीम को एक पारी और 2 अंकों से पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।
उन्होंने बताया कि अंडर-19 महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भी विद्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-19 खो-खो और अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन
इससे पहले अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की लड़कों की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने फाइनल मुकाबले में गुरु द्रोणाचार्य स्कूल गतौली की टीम को 13 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।
डायरेक्टर जितेंद्र ढांडा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।