फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The students went on an educational trip to BITS Pilani.

Jind News: विद्यार्थियों ने बिट्स पिलानी का किया शैक्षणिक भ्रमण

Wed, 10 Dec 2025 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The students went on an educational trip to BITS Pilani.
09जेएनडी35-बिट्स पिलानी पहुंचे केंद्रीय विद्यालय बुडायन के विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन के विद्यार्थियों ने मंगलवार को राजस्थान स्थित तकनीकी संस्थान बिट्स पिलानी का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों के वातावरण, आधुनिक शोध प्रक्रियाओं व तकनीकी नवाचारों से अवगत कराना था। स्कूल से कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के 190 विद्यार्थियों ने 15 शिक्षकों के साथ भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभागों, उन्नत प्रयोगशालाओं, नवाचार केंद्रों, रोबोटिक्स यूनिट और विभिन्न अनुसंधान सुविधाओं का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने छात्रों को उभरती तकनीकों, इंजीनियरिंग शिक्षा की संभावनाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने भी संबंधित विषयों पर अपने प्रश्न रखे और करियर से जुड़े मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने बिट्स पिलानी की केंद्रीय लाइब्रेरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध विशाल पुस्तक संग्रह, डिजिटल रिसोर्सेज, ई-लाइब्रेरी सेवाओं व शोध सामग्री की उपलब्धता को नजदीक से समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य सुरेंद्र ने कहा बिट्स पिलानी जैसा प्रतिष्ठित संस्थान विद्यार्थियों को नवाचार, प्रायोगिक शिक्षा और उच्च शिक्षा की वास्तविक दिशा का अनुभव कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed