फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The students understood mathematics in a simple and practical way.

Jind News: विद्यार्थियों ने गणित को सरल और व्यवहारिक रूप में समझा

Thu, 01 Jan 2026 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The students understood mathematics in a simple and practical way.
31जेएनडी25: गणित से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाते हुए जसविंदर सिंह। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में गणित पखवाड़ा व गणित दिवस के अंतर्गत आयोजित शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों का समापन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करना और उनकी तार्किक क्षमता को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन

अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि विद्यार्थियों को गणित से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें गणितीय मॉडल, चार्ट निर्माण, प्रश्नोत्तरी, प्रयोगात्मक गतिविधियां व रोचक खेल शामिल रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गणित को सरल और व्यवहारिक रूप में समझा।
विज्ञापन

समापन समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. जसविंदर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणितीय मॉडलों, प्रयोगों और गतिविधियों का अवलोकन किया व बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि गणित केवल अंक और सूत्र नहीं है, बल्कि यह जीवन की समस्याओं को हल करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित को रोचक और दैनिक जीवन से जोड़कर पढ़ने की प्रेरणा दी।

प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों ने गणित पखवाड़ा की सभी गतिविधियों में उत्साह और लगन के साथ भाग लिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के गणित प्राध्यापक सुनील कुमार और सुरेंद्र पूनिया ने हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया था। वहां से प्राप्त नवीन शिक्षण विधियों और अनुभवों का लाभ विद्यार्थियों को गणित पखवाड़े के दौरान मिला, जिससे बच्चों की समझ और रुचि में वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed