फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The strike of trade unions and employees' unions had a mixed effect

ट्रेड यूनियन व कर्मचारी संगठनों की हड़ताल का रहा मिलाजुला असर

Tue, 29 Mar 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The strike of trade unions and employees' unions had a mixed effect
जींद। ट्रेड यूनियन व कर्मचारी संगठनों द्वारा की गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले भर में मिलाजुला असर रहा। हड़ताल का सबसे अधिक प्रभाव परिवहन व सफाई व्यवस्था पर दिखा। बसों के लिए दिन भर यात्रियों को भटकना पड़ा। वहीं शहर में सफाई नहीं होने लोगों को परेशानी हुई। मंगलवार को भी हड़ताल का आह्वान किया गया। ऐसे में आज भी लोगों को राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

सुबह चार बस निकलने के बाद रोडवेज के पहिए थम गए और बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई, इसके बाद रोडवेज के लिए परिवहन समिति की बस संकट मोचक बनी और अधिकतर रुटों से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया। जिले में रोडवेज के कुल 778 में से 438 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके अलावा 22 में से 22 पटवारी हड़ताल पर रहे, जबकि बीईओ कार्यालय के 30 में से 10 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। हालांकि रोडवेज अधिकारियों को हड़ताल में यात्रियों को परेशानी होने का अंदेशा था। इसके चलते वह सोमवार सुबह ही बस अड्डे पर पहुंच गए और सुबह चलने वाली बसों को खुद खड़े होकर गंतव्य की तरफ रवाना किया। इसके बाद सुबह सात बजे के बाद प्राइवेट बसों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद गोहाना, पानीपत, असंध, नरवाना, बरवाला, हांसी रूट पर परिवहन समिति की बसें सुचारु रूप से चलती रहीं। रोहतक, कैथल, भिवानी रूट पर यात्रियों को कुछ हद तक परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अन्य विभागों, बोर्ड व निगमों के कर्मचारियों ने नेहरू पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार सभी विभागों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। इससे आम लोगों को मिल रही सुविधाएं बाधित होंगी।
विज्ञापन

सुबह ही अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
डीएसपी रोहताश, रोडवेज जीएम गुलाब सिंह दूहन, स्टेनो डीडी शर्मा, संस्थान प्रबंधक नरोत्तम शर्मा व डीआई सुरेंद्र लाठर ने बताया कि चार बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़, पांच बजकर दस मिनट पर दिल्ली, पांच बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ व पौने छह बजे कैथल के लिए बस निकलीं। इसके अलावा सफीदों उपकेंद्र से पौने छह बजे असंध के लिए एक बस निकली। वहीं सुबह सात बजे तक नरवाना उपकेंद्र से एक भी बस नहीं निकली थी। रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की सूचना पर जीएम गुलाब सिंह दूहन व अन्य अधिकारी चालक व परिचालकों से रविवार रात नौ बजे तक संपर्क करते रहे, जिसके बाद चार परिचालक सुबह ड्यूटी पर आने को तैयार हुए और पेयर बनाकर किलोमीटर स्कीम वाली चार बसों को सुबह निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed