फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The street lights lying idle in the city will be lit up

Jind News: शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें होंगी जगमग

Mon, 24 Mar 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The street lights lying idle in the city will be lit up
23जेएनडी03-एसडी स्कूल के पास बंद पड़ी लाइट ठीक करते हुए मैकेनिक। संवाद - फोटो : नाटक का मंचन करते कलाकार।
जींद। शहर के रेलवे रोड समेत अन्य रास्तों की बंद पड़ी लाइट अब जगमग दिखाई देगी। इसको लेकर नगर परिषद ठेकेदार ने लाइट की मरम्मत करने का काम शुरू कर दिया है। अब राहगीरों और वाहन चालकों को रात के समय आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लाइटों के खराब होने से दुकानदार में खासे परेशान थे, लेकिन अब उनकी दुकानों के आगे अंधेरा नहीं होगा।
विज्ञापन


नगर परिषद परिषद ने शहर की सड़कों पर लाइट लगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हुए हैं। इतनी राशि खर्च करने के बाद भी लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। शहर की मुख्य रास्ते गोहाना रोड पर नागरिक अस्पताल, बस स्टैंड, पटियाला चौक और लघु सचिवालय भी हैं। रात के समय बेसहारा पशु सड़क पर बैठे रहते हैं और इनके कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। रात के समय सड़क पर बैठे बेसहारा पशु दिखाई नहीं देते, जिसके कारण लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। रात के समय भी यहां काफी ट्रैफिक रहता है। गर्मी का मौसम शुरू होने के कारण अब मच्छर भी पनपने शुरू हो गए हैं। ऐसे में बेसहारा पशु अब सड़कों पर आने लगे हैं। लाइट नहीं जलने के कारण वाहन चालक सड़क पर बैठे इन पशुओं से टकरा जाते हैंं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं शहरवासी

करोड़ों खर्च के बावजूद भी नहीं मिल पाती सुविधा

गोहाना रोड के अलावा कई कॉलोनियों में भी स्ट्रीट लाइटें खराब रहती हैं। अंधेरे का लाभ चोर उठा रहे हैं। सुविधा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। काफी लाइटें केवल मामूली खराबी के कारण जलना बंद हो जाती हैं, लेकिन इनकी समय पर न तो जांच की जाती है और न ही मरम्मत की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजुकमार गोयल, प्रधान, जींद विकास संगठन


बेसहारा पशुओं के कारण बनी हादसों की आशंका

अब गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इसके कारण मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं। ऐेसे में बेसहारा पशु अब सड़कों पर डेरा जमाने लगे हैं। वह सड़क के बीच में बैठ जाते हैं, जो अंधेरे के कारण दिखाई नहीं देते। नगर परिषद अधिकारियों को चाहिए कि इन लाइटों की समय-समय पर देखरेख करे और जो बंद हों, उनको दुरुस्त कराया जाए।


सुनील वशिष्ठ, शहरवासी



शहर में स्ट्रीट लाइटों को मरम्मत बारे ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। शहर में कहीं से भी स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत आती है तो तुरंत वहां जाकर लाइट ठीक करवाए।

-डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed