{"_id":"69502b69f7bf2df6aa05f697","slug":"the-stone-cutting-work-in-front-of-the-emergency-room-was-stopped-jind-news-c-199-1-sroh1009-146099-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इमरजेंसी के सामने पत्थर काटने का काम बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इमरजेंसी के सामने पत्थर काटने का काम बंद कराया
Sun, 28 Dec 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी41: नागरिक अस्पताल के बाहर परिसर में रखे पत्थर काटने के लिए। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के सामने पत्थर काटे जाने से मरीजों और तीमारदारों को हो रही परेशानी का अब समाधान हो गया है। इसको लेकर अमर उजाला ने 26 के अंक में समाचार प्रकाशित किया था। अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इमरजेंसी के सामने चल रहे पत्थर काटने के कार्य को बंद करवा दिया है।
पिछले कई दिन से इमरजेंसी के ठीक सामने कटर से पत्थर काटे जा रहे थे, जिससे उड़ने वाली धूल और तेज आवाज के कारण गंभीर मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर सांस के मरीजों और गंभीर हालत में लाए गए रोगियों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित हो रही थी। मामले को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव किया।
अब पत्थर काटने का कार्य अस्पताल परिसर के बाहर किया जा रहा है और तैयार पत्थरों को अंदर लाकर निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है। इससे एमरजेंसी वार्ड के आसपास शोर और धूल से निजात मिली है। एमरजेंसी में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों ने प्रशासन के इस कदम पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
बाक्स
मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है। भविष्य में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी प्रकार का निर्माण या मरम्मत कार्य मरीजों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर ही किया जाए
-- डाॅ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
फोटो कैप्शन