फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The SNO's team had dispatched the oxygen cylinder after an inspection.

सीएम ड्यूटी में चूक मामला : एसएनओ की टीम ने जांच के बाद भेजा था ऑक्सीजन सिलिंडर

Fri, 10 Apr 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The SNO's team had dispatched the oxygen cylinder after an inspection.
जींद। पांच अप्रैल को आयोजित मुख्यमंत्री की रैली में एसएनओ ( सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ) की टीम ने जांच के बाद ही ऑक्सीजन सिलिंडर भेजा था। उस समय सील बंद सिलिंडर में पूरी ऑक्सीजन थी। अधिकारी बाला (मैट्रन) ने पीएमओ को लिखित में स्पष्टीकरण दे दिया है।
विज्ञापन

स्पष्टीकरण में लिखा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के दौरान नागरिक अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर को एसएनओ पूनम, एनओ ( नर्सिंग ऑफिसर ) उर्मिला और सहायक अंकित ने चेक किया था। अंकित ने सील खोलकर सिलिंडर पर फ्लो मीटर लगाया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान सिलिंडर भरा हुआ व सील बंद था। किन्हीं कारणों से ऑक्सीजन खुल या लीक हो गया होगा। इस कारण सिलिंडर खाली हो गया होगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिमखाना क्लब में उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष चिकित्सीय व्यवस्थाएं की गई थीं। एंबुलेंस, ऑक्सीजन सिलिंडर व अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण पहले से रखने के निर्देश दिए गए थे लेकिन इसी बीच सीनियर नर्सिंग अधिकारी की ओर से भेजा गया ऑक्सीजन सिलिंडर खाली निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ जब सीएमओ और सीआईडी टीम ने मौके पर व्यवस्थाओं की जांच की। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत हड़बड़ाहट में एंबुलेंस भेजकर भरा ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाया।
अस्पताल प्रबंधन ने लिखित में नहीं लगाई ड्यूटी
मैट्रन टीम का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने लिखित में किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई थी। मुख्यमंत्री के दौरे से एक दिन पहले शाम को व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजकर निर्देश जारी किए थे। वहीं फार्मासिस्ट की ड्यूटी अनिवार्य होती है लेकिन पीएमओ कार्यालय की तरफ से चार अप्रैल को फार्मास्टिट की ड्यूटी नहीं लगाई गई। हालांकि अगले दिन फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई गई थी।

वर्जन
अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है। ऑक्सीजन सिलिंडर बिना चाबी के खुल नहीं सकता। सीएमओ ने खुद चाबी मंगवाकर सिलिंडर खोला था और उसमें ऑक्सीजन नहीं थी। निदेशालय से ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ, नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article