{"_id":"67ed81298dbc5bf51109fa68","slug":"the-site-of-the-shopping-center-will-be-developed-in-sector-six-jind-news-c-199-1-jnd1002-132488-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेक्टर छह में शॉपिंग सेंटर की साइट होगी विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेक्टर छह में शॉपिंग सेंटर की साइट होगी विकसित
Wed, 02 Apr 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
जींद। 15 साल पहले बने सेक्टर छह, सात, आठ और नौ को और विकसित करने को लेकर एचएसवीपी ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से अब सेक्टर छह में शॉपिंग सेंटर की साइट को विकसित किया जाएगा।
सेक्टर छह में शॉपिंग सेंटर के विकास के लिए पार्किंग, फुटपाथ का निर्माण, जलापूर्ति, सीवरेज और एसडब्लूडी लाइन बिछाई जाएंगी, जिस पर 39 लाख 71 हजार 802 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए एचएसवीपी ने टेंडर लगाए हैं, जिसकी ऑनलाइन बिड अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में खुलने की उम्मीद है। टेंडर अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी की ओर से काम किया जाएगा। सेक्टर छह में 266 प्लॉट हैं, जिसमें से 120 प्लॉट में मकान बन चुके हैं और 146 प्लॉट खाली हैं। शॉपिंग सेंटर की साइट को विकसित करने का उद्देश्य यहां लोगों के लिए मार्केट बनाना है, जहां पर लोग अपनी जरूरत की चीजों का सामान ले सकेंगे। अभी सेक्टरवासियों को जरूरत का समान लेने के लिए शहर में अर्बन एस्टेट की मार्केट या अन्य जगह जाना पड़ता है। अगर शॉपिंग साइट विकसित होगी तो यहां लोगों का रुझान बढ़ेगा। अभी सेक्टर छह की शॉपिंग साइट को विकसित किया जा रहा है। इसके बाद सेक्टर सात, आठ और नौ में भी शॉपिंग साइट को विकसित किया जाएगा।
बतां दें कि लगभग 15 साल पहले सेक्टर छह, सात, आठ और नौ में मकान बनने शुरू हुए थे। इस समय सेक्टर सात में लगभग 2500 प्लॉट हैं। सेक्टर आठ के प्रधान सतबीर बांगड़, अमित मोर के अनुसार सेक्टर सात में 491 प्लॉट में से 350, सेक्टर आठ में 963 में से 700 से अधिक और सेक्टर नौ में 850 में से 650 से अधिक प्लॉट में मकान बन चुके हैं। यहां लोगों की सुविधा के लिए पार्क, स्कूल साइट और शॉपिंग सेंटर की साइट की जगह छोड़ी गई थी। चारों सेक्टरों में पार्क तो बने हुए हैं, हालांकि कुछ पार्कों की हालत ज्यादा अच्छी भी नहीं है। इसके अलावा पिछले लंबे समय से शॉपिंग सेंटर और स्कूल की साइट में सीवरेज ओवरफ्लो का गंदा पानी जमा रहता है। अब एचएसवीपी धीरे-धीरे चारों सेक्टरों की शॉपिंग साइट को विकसित करने की तैयारी में है। सेक्टर छह के प्रधान डॉ. संजय शर्मा, उपप्रधान एडवोकेट सुशील रोहिल्ला ने कहा कि चार पार्क हैं, जिसमें से दो की चारदीवारी भी नहीं है और दो पार्क के अंदर पगडंडी और अन्य सुविधाएं नहीं हैं। जबकि सेक्टर सात, आठ और नौ में पार्कों की हालत अच्छी है। ऐसे में अगर सेक्टर छह में शॉपिंग साइट विकसित होती है और यहां दुकानें बनाई जाती हैं तो पहले दुकान खरीदने या किराए पर लेने के लिए सेक्टरवासियों को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
सीवरेज व्यवस्था भी होगी दुरुस्त
सेक्टर आठ में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर भी एचएसवीपी की ओर से 17 लाख 43 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे एक ओर से मशीन से सीवरेज की सफाई होगी और साथ में जहां सीवरेज के ढक्कन नहीं लगे हैं, वहां मेनहोल पर सीवरेज के ढक्कन लगाए जाएंगे। वहीं सेक्टर सात में भी सीवरेज की बकेट टाइप मशीन से सीवरेज की सफाई और मेनहोल पर सीवरेज के ढक्कन रखने के लिए दस लाख 37 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए भी एचएसवीपी ने टेंडर लगाए हैं, जिसकी ऑनलाइन बिड अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में खुल सकती है।
सेक्टर छह में विकसित होगी शॉपिंग साइट
सेक्टर छह में शॉपिंग साइट को विकसित किया जाएगा। इसके लिए यहां पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा सेक्टर सात और आठ में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इन सभी काम के लिए एचएसवीपी ने टेंडर लगाए हैं। एचएसवीपी का प्रयास है कि सेक्टरवासियों को बेहतर सुविधा दी जा सके।
-- अनुज ढांडा, जेई एचएसवीपी जींद।