फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The shopkeeper beat the servant for asking for wages

Jind News: मजदूरी मांगने पर दुकानदार ने नौकर को पीटा

Tue, 25 Mar 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 25 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper beat the servant for asking for wages
जींद। बस स्टैंड के पास स्थित एक मिठाई की दुकान के संचालक ने नौकर के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमरावली खेड़ा गांव के अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब ढाई माह से बस स्टैंड के पास एक मिठाई की दुकान पर काम कर रहा था। दुकानदार गौरव ने शुरुआत में एक माह के 12000 रुपये दिए। उसके बाद अगले माह उसने नौ हजार रुपये प्रति माह देने लगा।
विज्ञापन

फिर उसने 15 दिन काम करके नौकरी छोड़ दी। एक मार्च को वह दुकान पर 15 दिन के 4500 रुपये लेने के लिए गया तो गौरव ने कहा कि उसे कोई पैसे नहीं देने हैं। फिर पैसों के लेन-देन में उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान गौरव ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उसकी आंख पर भी चोट लगी। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने उसे छुड़ाया। फिर वह घर चला गया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर घरवाले उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना था कि उसकी आंख का ऑपरेशन करवाने के बाद भी उसकी रोशनी वापस नहीं आएगी। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed