फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The sheep and goat farming training program concluded at PNB Farmers Training Center, Sachcha Kheda.

Jind News: पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चा खेड़ा में भेड़ व बकरी पालन प्रशिक्षण संपन्न

Sun, 18 Jan 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 18 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The sheep and goat farming training program concluded at PNB Farmers Training Center, Sachcha Kheda.
17जेएनडी13: प्रशिक्षणार्थीयों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए। स्रोत केंद्र।
नरवाना। पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चा खेड़ा में किसानों और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय भेड़ और बकरी पालन प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जिले व आसपास के क्षेत्रों से 53 किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भेड़ और बकरी पालन को वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से अपनाने की जानकारी दी गई। इसमें उन्नत नस्लों का चयन, उचित आवास व्यवस्था, संतुलित आहार, टीकाकरण व रोग नियंत्रण, प्रजनन प्रबंधन, स्वच्छता, उत्पादन लागत, लाभ का आकलन तथा उत्पादों के विपणन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) से आए पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि भेड़ व बकरी पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है जो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन का मजबूत माध्यम बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर केंद्र निदेशक हितेश कालरा ने कहा कि कृषक प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य किसानों और युवाओं को कृषि के साथ सहायक व्यवसायों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed