फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The second merit list for admission in ITI will be released today

Jind News: आईटीआई में दाखिले को लेकर दूसरी मेरिट लिस्ट आज होगी जारी

Fri, 11 Jul 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 11 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The second merit list for admission in ITI will be released today
11जेएनडी03-कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। स्रो
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले को लेकर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई है। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आया है, वह विद्यार्थी 11, 12 और 14 जुलाई को आईटीआई में आकर फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 15 जुलाई तक विद्यार्थी फीस भर सकेंगे। इसके बाद तीसरे राउंड के लिए 16 जुलाई को खाली सीटों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

16 जुलाई से 19 जुलाई तक दोबारा से विभाग की ओर से पोर्टल खोला जाएगा। इसमें विद्यार्थी अपने ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद 22 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 26 जुलाई तक आईटीआई में आकर दस्तावेजों की जांच करा सकते हैं और 27 जुलाई तक विद्यार्थियों के पास फीस भरने का समय रहेगा।
विज्ञापन

जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5484 सीटें हैं। वहीं कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में विभिन्न 26 ट्रेड में निर्धारित 944 सीटों पर पहली मेरिट सूची में 666 विद्यार्थियों का नाम आया था। इसमें से पहली मेरिट लिस्ट में 255 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था और 689 सीट खाली बची हुई थी। अब दूसरी मेरिट लिस्ट में 344 विद्यार्थियों का नाम आया है, जिन्हें दाखिला सुनिश्चित करने के लिए 15 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों को संस्थान की ओर से मोबाइल संदेशों और फोन कॉल के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जा रहा है ताकि सभी चयनित विद्यार्थी समय पर दस्तावेज सत्यापन और फीस भुगतान कर सकें।

उन्होंने कहा कि तीसरी मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी। ऐसे विद्यार्थी जो प्रथम और द्वितीय सूची में चयनित नहीं हो सके, उन्हें तीसरी सूची में अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए राजकीय आईटीआई में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, डीजल मैकेनिक आदि में विद्यार्थियों की ज्यादा रुचि है। वहीं इलेक्ट्रिशियन, कोपा, स्टेनो हिंदी ट्रेड में उच्चतम मेरिट लिस्ट 100 से ऊपर रही है।



राजकीय आईटीआई जींद की दूसरी मेरिट लिस्ट

ट्रेड-मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या-उच्चतम मेरिट-न्यूनतम मेरिट (प्रतिशत में)

इलेक्ट्रिशियन-24-105-64.2

कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्राम अस्सिटेंट-19-100-70.8

वायरमैन-19-89.8-62

फीटर-15-91.6-61.6

स्टेनो हिंदी-20-102-63.2

मैकेनिकल डीजल-07-82.6-52.6

आरएसी-11-83-54

स्टेनो अंग्रेजी-21-84.6-55.67

इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक-23-80-59

मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल एच-05-79.6-51.8

प्लंबर-22-83.8-56

ड्राफ्ट्समैन सिविल-9-82.2-61.2

मशीनिस्ट-20-77.8-58

टर्नर-11-67.8-58.6

ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल-9-75.2-62.4

वेल्डर ड्यूल एच-15-68.6-51.2

मैकेनिक ट्रैक्टर-16-66.4-51.8

टीपीईएस-07-66.2-59

फीटर ड्यूल एच-04-75.6-62.2

पेंटर-07-69-51.4

ड्रेस मेकिंग-02-87-62

मैकेनिक डीजल ड्यूल एच-07-76.6-64

जियो इंफॉर्मेटिव असिस्टेंट-26-77.8-56

वुड वर्क टेक्नीशियन-11-62.8-45.17

स्विंग टेक्नोलॉजी-05-63.4-44.8

मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल-09-73.4-63
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed