फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The SDM went to the fields and investigated the girdawari of the crops recorded in the records

रिकॉर्ड में दर्ज फसलों की गिरदावरी की एसडीएम ने खेतों में जाकर की जांच

Sat, 11 Sep 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
The SDM went to the fields and investigated the girdawari of the crops recorded in the records
खेतों में जाकर रिकॉर्ड में दर्ज गिरदावरी की जांच करते एसडीएम डॉ. राजेश खोथ। संवाद - फोटो : Jind
पटवारी द्वारा रिकॉर्ड में दर्ज खरीफ फसल के रिकॉर्ड की जांच एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने की। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार जय सिंह भी मौजूद रहे। घसो, खरकभूरा व उचाना कलां सहित विभिन्न गांवों के खेतों में जाकर रिकॉर्ड में दर्ज फसल गिरदावरी की जांच की गई। एसडीएम ने बताया कि पांच अगस्त से लेकर पांच सितंबर तक गिरदावरी करने का समय राजस्व विभाग के पास था। इसमें कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने एरिया में गिरदावरी का काम पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक खेतों में जाकर रिकॉर्ड में दर्ज फसल की गिरदावरी की जांच की गई ताकि पता लग सकें कि जो गिरादवरी रिकॉर्ड में फसल की दर्ज है वह सही है या नहीं। गिरदावरी का कार्य बिल्कुल सही मिला। कई गांवों में तो किसानों द्वारा सब्जियां, बाग भी लगाए हैं। अब किसान परंपरागत खेती को छोड़ कर बागवानी व सब्जियों की तरफ जाने लगे हैं जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत भी हैं। इस मौके पर कानूनगो सुरेश, कृष्ण, रामबिलास पटवारी, अजय पटवारी व अनिल पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed