फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The school for 29 children lacks resources, and teachers play a dual role.

Jind News: 29 बच्चों की पाठशाला में संसाधनों की कमी, शिक्षिकाएं निभा रहीं दोहरी भूमिका

Tue, 07 Jul 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The school for 29 children lacks resources, and teachers play a dual role.
06जेएनडी09 पाठशाला की कक्षा में बैठे बच्चों को पढ़ाते हुए ​इंचार्ज मोनिका शर्मा। संवाद
सफीदों। बागड़ू खुर्द स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। स्कूल में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने पर शिक्षिकाएं घर से पानी लाती हैं जबकि सफाईकर्मी नहीं होने के कारण खुद झाड़ू लगाकर कक्षाओं की सफाई करती हैं। परिसर में उगी घास, सीमित बजट और संसाधनों की कमी के बीच पाठशाला में 29 बच्चों की पढ़ाई किसी तरह जारी है। वहीं केवल दो शिक्षिका तैनात हैं।
विज्ञापन

बागडृ खुर्द की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल परिसर में घास इतनी अधिक उगी हुई है कि नियमित सफाई के लिए स्प्रे पर लगभग दो हजार रुपये प्रति बार खर्च करना पड़ता है जबकि पूरे वर्ष की सफाई के लिए मात्र आठ हजार रुपये ही मिले हैं। विद्यालय में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और सफाई के लिए कोई स्वीपर भी नियुक्त नहीं है। इसके चलते शिक्षिकाओं को खुद ही झाड़ू लगाकर कक्षाएं शुरू करनी पड़ती हैं।
विज्ञापन



पांच कमरे, दो में लग रही कक्षाएं
विद्यालय में कुल पांच कमरे हैं लेकिन बच्चों की कम संख्या के कारण सभी कक्षाएं केवल दो कमरों में ही संचालित की जाती हैं। बाकी कमरों में एक कमरा इंचार्ज कार्यालय के रूप में उपयोग होता है। स्कूल में पहली से पांचवीं तक कुल 29 बच्चे पढ़ते हैं जबकि बाल वाटिका से लेकर विभिन्न कक्षाओं में छात्रों की संख्या बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
सरकार के मानक के हिसाब से 25 बच्चों पर एक शिक्षक का प्रावधान है इसलिए दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति उचित है। पीने के पानी की सुविधा के अलावा ग्राउंड की सफाई और एक स्वीपर की नियुक्ति विभाग को करानी चाहिए। -मोनिका शर्मा, इंचार्ज पाठशाला गांव बागडू खुर्द।

06जेएनडी09 पाठशाला की कक्षा में बैठे बच्चों को पढ़ाते हुए इंचार्ज मोनिका शर्मा। संवाद

06जेएनडी09 पाठशाला की कक्षा में बैठे बच्चों को पढ़ाते हुए इंचार्ज मोनिका शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article