{"_id":"688d0d3213b661e0d60b39e9","slug":"the-school-did-not-get-solar-panels-even-after-the-approval-of-the-former-mla-jind-news-c-199-1-jnd1002-138668-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पूर्व विधायक की मंजूरी के बाद भी स्कूल को नहीं मिला सोलर पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पूर्व विधायक की मंजूरी के बाद भी स्कूल को नहीं मिला सोलर पैनल
Sat, 02 Aug 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी17-राजकीय उच्च विद्यालय श्योगढ़ (सुरजाखेड़ा) का फोटो। संवाद
नरवाना। गांव सूरजखेड़ा के सरकारी स्कूल में सोलर पैनल लगाने को लेकर 2023 में पूर्व विधायक रामनिवास सूरजखेड़ा ने मंजूरी दी थी। इसके बाद इस वर्ष विभाग से स्कूल में सोलर पैनल लगाए जाने के लिए लेटर भी आ गया लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक स्कूल में एक भी सोलर पैनल नहीं लग सका।
स्कूल में वर्तमान में कक्षा एक से दसवीं तक 185 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल हेडमास्टर महेश ने बताया कि पिछले एक वर्ष में कक्षा 6 से 10 तक करीब 21 छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है वहीं प्राइमरी स्तर पर लगभग 27 बच्चों ने पास के मॉडल स्कूल में दाखिला ले लिया है। पूर्व विधायक रामनिवास सूरजखेड़ा ने स्कूल की कई बार दौरा किया था। उन्होंने बताया कि गर्मियों के दौरान स्कूल में अक्सर दोपहर 12 बजे के बाद बिजली चली जाती है। इसके बाद तेज गर्मी में बच्चों का पढ़ना मुश्किल हो जाता है।